रविवार, 19 फ़रवरी 2012

धत्त तेरी की....जानेमन

                    Artist- Philip Wilson Steer
                                


















पूरी कहानी में
जो सबसे मज़ेदार बात थी
उसे कभी न समझते हुए
हमें दस साल बाद हंसना था
दरअसल ये एक ऐसा खेल था
जिसमे कहानी कहते हुए
कविता लिखनी होती थी
और भूलना होता था
ताकि फिर से
कोई नई कहानी लिखी जा सके
जिसमे सबसे मजेदार बात को
कभी न समझते हुए
हमें बार बार यही कहना होता था
कि धत्त तेरी की.... 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें